दहेज मुक्त विवाह करने व् कराने का उपस्थित जनों ने लिया संकल्प
समाज में दहेज को बढ़ावा देने के लिए पुरुष व् महिला दोनों जिम्मेवार-पुजा महतो
एस. पी. सक्सेना/अशोक कुमार/हजारीबाग (झारखंड)। समाज से दहेज रूपी कोढ़ को समाप्त करने के उद्देश्य से 22 जून को हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित तमाम आम व् खास जनों ने स्वयं तथा समाज को दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया गया, जबकि कई दहेज मुक्त विवाह करनेवाले पति पत्नी को सम्मानित किया गया।
इंटर महाविद्यालय विष्णुगढ़ के सभागार में दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दहेज प्रथा एक कैंसर है। पूरे समाज व् भारतवर्ष में इस कैंसर रूपी कोढ़ को जड़ से मिटाना है। संस्था के संस्थापक जितेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक संस्था द्वारा 171 वर-वधु जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है। जिसमें आज आठ जोड़े बिना दहेज लिए हुए को संस्था द्वारा मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखर महिला नेत्री व् जेएलकेएम के केंद्रीय कोषाध्यक्ष पूजा महतो के अनुसार महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है, क्योंकि पुरुष शिक्षित होता है तो केवल एक वंश को शिक्षित करता है लेकिन महिला शिक्षित होगी तो अपने पीहर (मायके) तथा ससुराल दोनों कुल वंश शिक्षित होगा।
उन्होंने कहा कि सब लोग शिक्षित होंगे तभी समाज व् राज्य से दहेज प्रथा समाप्त होगा। महिला नेत्री के अनुसार दहेज रूपी कोढ़ के लिए पुरुष व् महिला दोनों जिम्मेवार है, इसलिए दोनों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के प्रयासों की सराहना की। संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष सरिता प्रजापति ने कहा कि उनके द्वारा अबतक दर्जनों दहेज मुक्त विवाह कराया जा चुका है। कहा कि उनका यह प्रयास तबतक जारी रहेगा जबतक समाज पुरी तरह दहेज मुक्त नहीं हो जाता है।

आयोजित कार्यक्रम में आए हुए सभी आम व् खास गणमान्य जनों, ग्रामीण रहिवासियों ने दहेज मुक्त विवाह करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से आये समाज के प्रबुद्ध जनों ने दहेज मुक्त समाज बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अचलजामो प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा दहेज प्रथा पर आधारित संगीत, नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, बगोदर पूर्वी रीता देवी, जिप सदस्या शांति देवी, बरकट्ठा जिला परिषद सदस्या कुमकुम देवी, बगोदर विधायक प्रतिनिधि घनश्याम यादव, सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख सुशील कुमार मंडल, इंटर कॉलेज के प्राचार्य खाकपत महतो, रवि कुमार महतो, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, कोडरमा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, कोडरमा जिला सचिव रूबी देवी, जिला उपाध्यक्ष संतोषी देवी, बोकारो जिलाध्यक्ष सरिता प्रजापति, उपाध्यक्ष संदीप कुमार महतो, जिला संगठन मंत्री विक्की सोनी, समाजसेवी राजेश कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, सिंघानी मुखिया नारायण महतो, जिलाध्यक्ष सूरज कुशवाहा, संघ के राष्ट्रीय संस्थापक जितेंद्र बी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शिवलाल पंडित, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, राशि कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप कुशवाहा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष स्वरूप मिस्त्री, जिला प्रवक्ता भोला साव, जिला सचिव छत्रधारी ठाकुर, मीना कुमारी, बिरनी अध्यक्ष जितेंद्र साव, मंच संचालक उत्तम महतो, कोडरमा गार्ड प्रभारी अशोक मेहता, अधिवक्ता संतोष कुमार, गुरचरण दास, संजय कुमार ठाकुर, राजू साव, वीरेंद्र कुमार महतो, निर्मल कुमार, तपेश्वर रजक, मोहन महतो, समाजसेवी सिकंदर अली, खोरठा जगत के संगीतकार मनोज झारखंडी, विष्णुगढ़ थाना के दर्जनों महिला पुरुष पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply