रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने 13 दिसंबर को जिले में धान क्रय को लेकर संयुक्त रूप से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को धान क्रय प्रक्रिया, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता वैन के माध्यम से किसानों को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी, जिससे वे बिचौलियों से बचते हुए सीधे सरकारी व्यवस्था के तहत धान की बिक्री कर सकेंगे। कहा गया कि यह अभियान किसानों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी धान क्रय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
![]()













Leave a Reply