प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला स्वास्थ्य समिति (मलेरिया नियंत्रण केंद्र) बोकारो के सौजन्य से राष्ट्रीय वैक्टर जनित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण के आलोक में बीते 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि मलेरिया पर्यवेक्षक विजय कुमार रजक के पर्यवेक्षण में बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार, उच्च विद्यालय ओरदाना, उच्च विद्यालय अंगवाली, आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी, उच्च विद्यालय पतकी आदि में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मलेरिया रोग का नियंत्रण तथा इससे बचाव के उपाय बताये गए।
जिसमे नियमित मच्छरदानी का उपयोग करना, घर के आसपास के गड्ढों में जल-जमाव न होने देना, घर में समय समय पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करना आदि बाते बताई गई। प्रायः सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक (एचएम) एवं शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग किया।

विभिन्न विद्यालय के कार्यक्रमों में एमपीडब्लू दिनेश कुमार, ज्ञानी प्रसाद महतो, राम प्रसाद, गोपाल प्रसाद आदि को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिनियुक्त किया गया था।
जबकि उच्च विद्यालय अंगवाली में प्रधानाध्यापिका निभा आईंद, सहायक शिक्षक रामशरण सिंह, अशोक कुमार, सुषमा कुमारी, आदेशपाल सोनू यादव की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने मलेरिया उन्मूलन के लिए एक साथ शपथ ली।
![]()













Leave a Reply