ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। उच्चतम न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो रंजन अस्थाना के निर्देश पर जगह जगह संविधान दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें 29 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट मध्य विद्यालय में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया।
यहां विद्यालय के बच्चों द्वारा संविधान दिवस को लेकर कई अच्छे पेंटिंग और रचनाएं बनाई गई। वहीं कई बच्चों द्वारा रचना प्रस्तुत किया गया। उपस्थित एसडीजेएम साहू सहित अधिवक्ता गण, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण भी काफी आकर्षित हुए।

वहीं श्री इस अवसर पर एसडीजेएम साहु ने उपस्थित बच्चों को बताया कि इस तरह से आप जहां संविधान की जानकारियां रख सकते है। हम अपने संविधान को जानेंगे तभी दूसरों को जानकारियां दे सकते हैं। एक अच्छे नागरिक बना सकते हैं। आप अच्छी तस्वीर बनाने के साथ-साथ कई तरह की रचनाएं लिख सकते हैं।
इस तरह से आप कई प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छे कलाकार बन सकते हैं। पढ़ लिखकर एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की जानकारी रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष कटरियार, पुनीत लाल प्रजापति, अमरेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply