विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। सामाजिक संस्था माहेर द्वारा बोकारो जिला के हद में गोमिया के सियारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण रहिवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा में 14 अक्टूबर को माहेर संस्था द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर संस्था के निदेशक सिस्टर लूसी कुरियन की माता की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें दर्जनों रहिवासियों का स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह दिया गया। साथ हीं संस्था द्वारा उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर कई रहिवासियों के बीपी, शुगर एवं ब्लड की जांच की गयी। वहीं रहिवासियों के बीच राहत सामग्री यथा साड़ी, लूंगी, कंबल, बच्चों के लिए कपड़ा, खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि माहेर संस्था द्वारा अनाथ बच्चों एवं लाचार जनों को आश्रय देने का कार्य किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है। कहा कि संस्था को हर संभव मदद करने की आवश्यकता है। निदेशक सिस्टर लूसी कुरियन ने कहा कि देश के कई जगहों में संस्था द्वारा गरीब एवं अनाथ बच्चों का सभी प्रकार की जरूरत को पुरा करते हुए शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें कई स्तर के समाजसेवियों का सहयोग मिलता रहता है। मौके पर मुखिया रामबृक्ष मुर्मू, संस्था के राजेश कुजूर सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply