राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के नारायणपुर मिडिल स्कूल में डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर एवं अस्पताल की ओर से 16 फरवरी को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्राओं को माहवारी या मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी देने के साथ साथ सभी को जागरुक भी किया गया।
जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ संगीता रानी द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य से सम्बन्धित महवपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही साथ स्कूल के छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड एवं विटामिन और आयरन की दवा का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इसके अलावे विद्यालय के छात्रों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अस्पताल के चिकित्सक डॉ रितंकर चक्रवर्ती द्वारा किया गया।

साथ ही छात्रों के बीच भी विटामिन दवाइयों का वितरण कर स्वस्थ रहने की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर बीटीपीएस हॉस्पिटल के तरफ से डॉ रितंकर चक्रवर्ती, सीएसआर के भैरव महतो, स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, एमडी कलीम अंसारी, गौतम मंडल, रमेश यादव आदि स्कूल के शिक्षक मौके पर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply