Advertisement

डीएवी गुवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum Distrit) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 19 अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public School Gua) में अपने क्रिएटिविटी के माध्यम से अच्छे पठन-पाठन से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले छात्रों की सराहना कर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों में क्रिएटिविटी भावना उत्पन्न कर देश के विकास में उन्हें आगे लाया जा सकता है। प्राचार्य ने सेल प्रबंधन के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

पुरसस्कृत विजेता छात्रों में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दशम टॉपर प्रीतिश पाणिग्रही (93.6 प्रतिशत प्राप्तांक के लिए), कक्षा द्वादश बोर्ड परीक्षा टॉपर विश्व इन्द्र मालवा (82 प्रतिशत प्राप्तांक के लिए), क्वीज प्रतियोगिता के लिए रिया पात्रा प्रथम, विनीत आनन्द द्वितीय एवं रिधीमा सिंह तृतीय को पुरस्कृत किया गया।

डीएवी गुवा के निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीतिश पानीग्रही प्रथम, रिया पात्रा द्वितीय एवं प्रत्यूष पांडेय तृतीय स्थान में सफल रहे। प्राचार्य ने बच्चों को प्रार्थना सभा में सम्मानित कर गौरवान्वित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *