Advertisement

वैशाली जिले के पुरस्कृत शिक्षक और शिक्षिका को किया गया सम्मानित

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय गांधी आश्रम के ऐतिहासिक सभागार में 7 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन अंबेदकर विचार मंच के ललन राम द्वारा आयोजित किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में मुजफ्फरपुर प्रमंडल के वैशाली जिले के 12 पुरस्कृत शिक्षिका एवं शिक्षकों को हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के महासचिव सह अधिवक्ता सुमन कुमार ने कहा कि शिक्षा ही वह चीज है जो जीवन में हमें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि मैं खुद शिक्षक परिवार से हूं, और इस बात को महसूस करता हूं कि आज जो भी हूं सिर्फ शिक्षा और शिक्षक के कारण ही संभव है। मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत मंच के अध्यक्ष लालन राम ने किया तथा शिक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठ शिक्षको को शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *