Advertisement

गोमिया के ग्रामीण क्षेत्रों का ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने किया दौरा

एस. पी. सक्सेना/विजय कुमार साव/बोकारो। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन तीन सदस्यीय दल के साथ बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित आईईएल ओरिका प्लांट बीते 15 दिसंबर को पहुंचे। यहां प्लांट का निरीक्षण के बाद उन्होंने प्लांट से सटे गोमिया प्रखंड के हद में अदिवासी गांव सियारी पंचायत के दारीदा गांव का दौरा किया।

जानकारी के अनुसार सियारी पंचायत के दरीदा में आईएल प्रबंधन के सहयोग से हाई कमिश्नर सहित तीन सदस्यीय दल ने दौरा किया। गांव में टीम द्वारा कृषि उपयोगिता, आदिवासी संस्कृति, महिलाओं की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधा, माझी थान का बारीकी से अवलोकन किया तथा आईएल प्रबंधन को उपरोक्त विषयों पर आवश्यक ध्यान देने का निर्देश दिया।

ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन का गोमिया के दारीदाग में दौरा के क्रम में आदिवासियों ने पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रो. सुसान मार्क्स, टॉम सैंडरफोर्ड अनघा भी शामिल थी।

यह मुलाकात भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, निवेश, आदिवासी क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सियारी गांव पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर एवं उनके टीम का स्वागत आदिवासी परंपरा के साथ रहिवासियों ने किया। पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी महिलाओं ने नृत्य के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें फिलिप ग्रीन स्वयं शामिल हुए। यह दृश्य झारखंड के सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक था। इसके बाद हाई कमिश्नर ने स्थानीय रहिवासियों से बातचीत कर यहां की परंपरा और समस्याओं को जाना।

फिलिप ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत में राजदूत के रूप में नियुक्त हैं। सूत्रों का कहना है कि जब उन्हें जानकारी मिली कि ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी गोमिया में कार्यरत है तब वे यहां पहुंचे और प्लांट सहित गांव का दौरा किया। उनके सियारी पंचायत का दौरा करने पर गांव वालों की आस जगी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, आईएल (ओरिका) कंपनी के जीएम अभिषेक विश्वजीत, एचआर विभाग के राजेश शर्मा, रोशन सिन्हा, गोमिया के पुर्व प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, भाजपा बोकारो जिला कार्यसमिति सदस्य गंदौरी राम, सियारी पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू, आंगनबाड़ी सेविका प्रेसी हांसदा, समाजसेवी दरबारी मांझी, विन्देश गंझु, वार्ड सदस्य विनोद कुमार, ताराचंद बेसरा, विनोद सोरेन, लालचंद किस्कू, ग्राम प्रधान बाबूदास हांसदा, सचिन कुमार मरांडी, विकास हांसदा, सोनिया देवी, तालो देवी, देवन्ति देवी, जल सहिया रेखा देवी, मालती कुमारी, सीता कुमारी, लीलमुनी देवी, फूलमुनी देवी, संगीता कुमारी, सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *