रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के न्यू बस पड़ाव परिसर में सार्वजनिक रथ पूजा समिति के तत्वावधान में धूमधाम व् हर्षोल्लास के साथ रथ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के पूजन एवं दर्शन के लिए सुबह से ही पेटरवार एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। आचार्य राजेश गुरु की ओर से तीनों विग्रहों का वैदिक मंत्रोचारण विधि-विधान के साथ पूजन हवन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। झारखंड कल्याण समिति द्वारा महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने भी रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की गयी। संध्या 5:30 बजे जिप सदस्य महतो, बुंडू मुखिया द्वारा रथ के आगे आगे झाड़ू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा रस्सी खींचकर यात्रा प्रारंभ की गयी । रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। रथ खींचने में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्गों एवं सड़क मार्ग में चल रहे श्रद्धालू अपने वाहनों को रोक कर रथ खींचने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र को श्रद्धालुओं ने न्यू बस स्टैंड मुख्य मार्ग होते प्रखंड कॉलोनी के विशेश्वर धाम स्थित मौसी बाड़ी पहुंचाया गया। मौसी बड़ी पहुंचने के बाद विधि विधान के साथ आरती कर रथ को गोड़ीचा मंदिर परिसर में रखा गया। रथ पूजा के अवसर पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा मिठाई, खिलौने एवं आकर्षक विधुत लाइटों से परिसर को सजाया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है। वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने दल बल के साथ मेला का निगरानी कर रहे थे। मंच का व्यवस्था ब्रजेश भारती एवं सुनील साव संभाले हुए थे।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा, सूरज अग्रवाल, रविंद्र साव, विश्वनाथ बंगाली, शनिचर महतो, हरजलाल महतो, नीरज कुमार सिन्हा, महेंद्र अग्रवाल, संचय सुबोध, पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नकुल महतो, राजेश साव, चन्द्र देव महतो, पंकज साव, संतोष साव, दीनबंधु प्रसाद, अमर ज्योति बनर्जी सहित अन्य मौजूद थे।
रथ यात्रा के अवसर पर बारहमसिया 250 श्रद्धालुओं के बीच खीर पूड़ी का वितरण
एक अन्य जानकारी के अनुसार रथ यात्रा के अवसर पर 28 जून को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बारहमसिया गांव के 250 श्रद्धालुओं के बीच खीर पूड़ी का वितरण किया गया। बताया गया कि दो वर्षीय नन्हें बच्ची समृद्धि कुमारी की मुजूठी का भी अवसर था।
मौक़े पर दशरथ नायक, प्रीति कुमारी, राजेंद्र महतो, रेवती देवी, शालिग्राम साव, रेखा देवी, नेहा कुमारी, ओमप्रकाश महतो आदि की मौजूदगी रही।
![]()













Leave a Reply