Advertisement

औंरा के युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली 

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पंचायत के नागरवाटांड के एक 22 वर्षीय युवक ने बीते 29 जून को फांसी लगाकर अपनी जीवन लिला समाप्त कर लिया। मृतक युवक स्थानीय निवासी निर्मल महतो का पुत्र अजय कुमार महतो बताया जाता है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि उक्त युवक अपने घर के बेड रूम में छत के कड़ी में गमच्छा के साहरे फांसी लगा लिया। आत्म हत्या के कारणों का पता नही चला पाया है।मामले की सूचना पाकर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

वही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता कि उक्त युवक का शादी एक माह पूर्व हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर केे पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के घर पहुंचकर घटना के प्रति गहरी दुःख जताया। साथ ही पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। घटना के बाद सेे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *