Advertisement

भाजपा जिला मंत्री का पीएम को गाली देते ऑडियो हुआ वायरल

प्रहरी संवाददाता/भिलाई (छत्तिसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला मंत्री एवं पार्षद रामानंद मौर्य के नाम का ऑडियो इन दिनों पुरे देश में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें (ऑडियो में) देश के प्रधानमंत्री (Prime minister) को कोरोना के नाम पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए गाली दिया गया है। हालांकि मौर्य उक्त ऑडियो में उनकी आवाज होने के दावो को सिरे से खारीज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जारी ऑडियो में छत्तिसगढ़ राज्य के हद में दुर्ग जिला के भिलाई रामनगर सुपेला के पार्षद व भाजपा जिला मंत्री रामानंद मौर्य द्वारा कोरोना के नाम पर पीएम मोदी द्वारा देश को बर्बाद करने की साजिश बताते हुए भद्दी गाली का प्रयोग किया गया है। उक्त ऑडियो बीते 4 जून से छत्तिसगढ़ के विभिन्न जिला सहित पुरे देश में वायरल हो रहा है। उक्त ऑडियो में जिला मंत्री मौर्य द्वारा फोन पर किसी अपने से वार्तालाप बताया जा रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से स्थानीय भाजपा विधायक सहित प्रदेश नेतृत्व सकते में है।
इस बावत भाजपा दुर्ग जिला मंत्री मौर्य ने 5 जून को जगत प्रहरी को दूरभाष पर उनके उपर लगे आरोपो को खारीज करते हुए कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उन्हें बदनाम कर रहे हैं। मौर्य के अनुसार उक्त ऑडियो आवाज उनकी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लगातार दुसरी बार पार्षद हैं। उनकी लोकप्रियता कम करने के उद्देश्य से विपक्ष के लोगों द्वारा उनके विरुद्ध साजिश किया गया है। इसके खिलाफ वे जल्द ही न्यायालय में जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *