Advertisement

नववर्ष पर जमाल कुड़ू गीत पर जमकर थिरके दर्शक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा नानक नगर में सिंगिंग स्टार ग्रुप द्वारा अंग्रेजी नववर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गायक कलाकर हरजीवन कश्यप एंव पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कश्यप ने नववर्ष के साथ क्रिसमस उत्सव एवं गायक मो. रफ़ी को भी मौके पर याद किया।

इस अवसर पर श्वेता कश्यप ने दिल विल प्यार व्यार गीत गा कर समा बांधा। वहीं बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने ईरानी गीत जमाल कुड़ू गाकर दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

मौके पर अन्य कलाकारों में ओम विश्वजीत, अरुण वर्मा, अनूप नाग, भानु चंद्र, शानू ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को लेकर मोहल्लों क़ो रंगीन जरी से सजाया गया। मध्य रात्रि होते ही सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *