अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आम्रपाली कला जत्था और सारण जिला प्रशासन की ओर से 26 नवंबर को जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायिका मधुलिका के गीत अबकी सावन झूलनी गढ़ा द पिया को मेला दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्शक झूमने पर विवश हो गए। महिलाओं के होठों पर भी मुस्कान तैर गयी। इस अवसर पर गायिका डॉ मधुलिका ने अपने दूसरे गीत बंद बौछरिया में है, अचरिया में की प्रस्तुति दी। इसके बाद छोटी बच्ची वैष्णवी ने चली न घुमा दी सोनपुर मेला ए राजा की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। श्रोताओं ने जमकर ताली बजा कर उसे अपना आशीर्वाचन दी।
अनिल दिवाना ने सासु मोर मारे रामा काच के छउकिया से, अभय सिंह दादा की कुसुम रंग सड़िया, शिखा मिश्रा की पटना से वैद्य बुलाई द, नवल किशोर और एस के झा ने खुशियां यहां पे अपार बा इहे बिहार बा की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान श्रोता और दर्शक संगीत के समंदर में डूबते – उतराते रहे। उपरोक्त कलाकारों के साथ नाल पर जय प्रकाश सिंह, पैड पर ओम तिवारी, हारमोनियम पर अनिल दिवाना, इफेक्ट पर रवि शंकर पासवान व् आर्गन पर शंकर कुमार तथा अभय दादा ने संगत किया।
![]()













Leave a Reply