Advertisement

सहायक शिक्षकों ने दी शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद जगह जगह शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पलिहारी गुरुडीह में 7 अप्रैल को शोकसभा का आयोजन किया गया। यहां सहायक शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी। यहां उपस्थित सहायक शिक्षकों ने कहा कि झारखंड के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

बोकारो जिला के हद में 7 अप्रैल को पलिहारी गुरुडीह पंचायत के नेहरू ग्राउंड से कैंडल मार्च निकालकर गोमियां मोड़ में 2 मिनट का मौन रखकर दर्जनों की संख्या में मौजूद सहायक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शोकसभा को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री महतो का आकस्मिक निधन शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है
वे झारखंडी भावना से ओतप्रोत झारखंडियों के लिए सोचते थे। सहायक शिक्षकों ने इनके प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मौके पर प्रखंड कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रवक्ता मोहम्मद सेराज, चुरामन यादव, सुगन यादव, पंकज कुमार, पूरण कुमार, रामचंद्र मुर्मू, बेबी सिंह, सरिता देवी, रंगोली रानी, सुनीता देवी सहित दर्जनों सहायक शिक्षकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *