एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के सहायक आयुक्त डॉ बलेन्द्र कुमार ने 30 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल का दौरा किया। दौरे के क्रम में विद्यालय परिसर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा सहायक आयुक्त का भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए केवि बोकारो थर्मल के प्राचार्य बी. आर. डे ने बताया कि दौरे के क्रम में सहायक आयुक्त डॉ बलेन्द्र कुमार ने विद्यालय के कक्षा बारहवीं विज्ञान एवं वाणिज्य तथा कक्षा दसवीं के छात्रों के साथ परीक्षा को लेकर सार्थक चर्चा की। साथ हीं परीक्षा के संबंध में बच्चों का मार्गदर्शन किया। बच्चों के अध्ययन और तैयारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

बताया कि विद्यालय के निरीक्षण में सहायक आयुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति हेतु प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया। इस बीच शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ डे ने सहायक आयुक्त के विद्यालय पधारने पर हर्ष व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया कि वे प्राप्त मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply