Advertisement

तेनुघाट के दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को दी गई सहायता राशि

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का बीते 25 अप्रैल को निधन हो गया। मालूम हो कि दिवंगत महतो लगभग 85 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास कसमार प्रखंड के हद में बगदा ले जाया गया, जहाँ दाह संस्कार किया गया। बताते चले कि दिवंगत महतो दीवानी मामलों के बहुत ही अच्छे वकील थे। उनके निधन होने से उनकी कमी को शायद ही कोई पूरा कर सके। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने 30 अप्रैल को बताया कि जैसा की हमारी परंपरा है। व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के किसी भी अधिवक्ता के निधन के बाद संघ के सदस्य के परिवार को संघ द्वारा मरणोपरांत 50 हजार रूपये की राशि आर्थिक मदद के लिये दिये जाते है। इस क्रम में 30 अप्रैल को दिवंगत के आवास तेनुघाट आई टाईप जाकर उनके बड़े पुत्र प्रदीप कुमार को सहयोग राशि दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि संघ के द्वारा समय समय पर जो भी बन पायेगा परिजनों को मदद की जायेगी।

बताया कि बार काउंसिल से मिलने वाली राशि भी दिलाने में मदद करेंगे। मौके पर अधिवक्ता सीधेश्वर महतो, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उमेश महतो, उमेश प्रसाद, बिशेश्वर महतो, अजय कुमार महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *