Advertisement

विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने बोकारो में की समीक्षा बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने 17 दिसंबर को बोकारो जिले का दौरा किया। इस दौरान बोकारो परिसदन भवन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने की, जबकि टुंडी विधायक मथुरा महतो भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में समिति अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनागत प्रश्नों का गंभीरता से अध्ययन कर सटीक, तथ्यपरक और अद्यतन लिखित उत्तर समिति को उपलब्ध कराएं। विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ हीं स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, शिक्षा, खान एवं भूतत्व, गृह कारा, वन, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति ने योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने समिति अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *