समस्तीपुर से बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता भाग लेंगी-तरन्नुम फैजी
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। एक्टू से संबद्ध महासंघ गोपगुट की ईकाई बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक 9 मार्च को मुख्यालय के गोपगुट कार्यालय में जिला अध्यक्ष तरन्नुम फैजी (District Director Tarannum feaji) की अध्यक्षता में हुई। संचालन संगीता संगम ने किया।
बतौर मुख्य वक्ता आशा संघ के राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा बहनों को अपनी मांग स्मार्ट मोबाईल, ड्रेस, 21 हजार रूपये मानदेय समेत देश में चल रहे मजदूर- किसानों, छात्र- नौजवान की लड़ाई के साथ भी एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 4 सूत्री लेबर कोड मजदूर- कर्मचारी विरोधी है। सरकार अपने चहेते कारपोरेट घराने को लाभ दिलाने के लिए मजदूर विरोधी कानून ला रही है। हड़ताल करने के अधिकार में कटौती की जा रही है। महंगाई आकाश छू रही है लेकिन सरकार मजे में है। इसके खिलाफ हमें एकजुटता के साथ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल के तहत 16-17 मार्च को पटना में विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं।
मौके पर राज कुमारी, पुनम कुमारी, सीमा झा, कल्पना सिंह, अर्चना झा, वीणा सिंह, आइसा- इनौस जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। अंत में एक प्रस्ताव पारित कर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस समेत तमाम आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
487 total views, 1 views today