विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय ने की। बैठक में कांग्रेस के गिरिडीह लोकसभा प्रभारी शहजादा अनवर मुख्य रूप से मौजूद थे।
बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में 7 नवंबर को गिरिडीह लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक रखी गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह गिरिडीह लोकसभा प्रभारी शहजादा अनवर खास तौर पर मौजूद थे।
बैठक में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए गोमियां, पेटरवार और कसमार प्रखंड के पार्टी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने पर बल दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व की अपेक्षा मौजूदा दौर में काफी मजबूत हुई है। लिहाजा पूरी ताकत के साथ संगठन को गांव गांव तक विस्तार किया जाना है। साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी। कहा कि आगे की बैठक विधानसभा के दूसरे प्रखंड कसमार एवं पेटरवार में भी किया जाना है। जिसमें पार्टी को इतना मजबूत करना है। कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के बगैर कोई भी गठबंधन पूरा नहीं हो सकता है।
बैठक को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र संयोजक बीरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो जिला प्रभारी विजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, गोमियां विधानसभा प्रभारी बिनोद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सब्बीर अंसारी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष रमेश महाराज, अजय सिंह, जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने भी संबोधित किया।
मौके पर पंकज सिंह, वारिस अंसारी, अकरम अंसारी, कृष्ण सिंह, उर्मिला देवी, आशा देवी, श्रीमती देवी, अभय सिन्हा, मंटू यादव, नरेश नायक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply