Advertisement

झारखंड दिव्यांग ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष बने अशोक कुमार मंडल 

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल (Ashok kumar mandal) के आवासीय कार्यालय में 23 जुलाई को झारखंड दिव्यांग टृस्ट का बोकारो जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में दिव्यांग की बैठक में अशोक कुमार मंडल को बोकारो जिलाध्यक्ष बनाया गया।

जानकारी के अनुसार इनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर मंडल ने कहा कि जिला के सभी दिव्यांग लोगों के लिए सरकार से उनके मिलने वाले हक और अधिकार के लिए आन्दोलन कर वे अधिकार दिलाने का काम करेंगे।

मौके पर प्रसादी महतो, प्रखंड सचिव मुकेश कुमार, कृति चंद्र महतो, कुंती देवी, शंकर प्रसाद महतो, अलाउद्दीन अंसारी, निमाय चंद्र मंडल, आतु देवी, श्रीकांत दास, मनोहर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास, राजेश कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, मधुसुदन ठाकुर, सोनी कुमारी, मधुसूदन गोसाईं, भीम प्रसाद जयसवाल, शिला कुमारी, अनिता कुमारी, मंटु कुमार, नेहा कुमारी, बाला देवी, उषा कुमारी, अजय महतो, पुनम कुमारी, दीपक चटर्जी, विकास कुमार एवं अन्य दिव्यांग भाई-बहन एवं माताऐं उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *