Advertisement

जिला उपायुक्त की सादगी देख भावुक हुए करगली गेट के अशोक दास

उपायुक्त ने मोची की दुकान पर पहुंचकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा 22 फरवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट पहुंचे।

बताया जाता है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त झा का संवेदनशील और सरल व्यक्तित्व उस समय देखने को मिला, जब वे निरीक्षण के क्रम में करगली गेट के समीप स्थित एक मोची (बूट पॉलिस करनेवाले) की छोटी सी दुकान पर अचानक पहुंच गए। दुकान संचालक अशोक दास ने जब उपायुक्त को अपने सामने देखा तो वे भावुक हो गये। उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जिले के इतने बड़े अधिकारी स्वयं उनके दुकान तक पहुंचे हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस दौरान अशोक दास से आत्मीय बातचीत करते हुए मतदाता पर्ची प्राप्त होने की जानकारी ली तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अवश्य भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बताया जाता है कि डीईओ सह डीसी झा ने वहीं एक ढाबे में चाय पी और मोची दास को भी चाय पिलाया। दास ने उपायुक्त को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि आसपास के अपने पहचान वालो को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस भावुक क्षण के वहां उपस्थित दर्जनों राहगीर गवाह बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *