Advertisement

सुरक्षा प्रभारी सड़क दुर्घटना में घायल, अशर्फी अस्पताल धनबाद रेफर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा-फुसरो हीरक रोड पर राजाबेडा के समीप 7 नवंबर की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि घायल सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार को स्थानीय रहिवासियों की मदद से इलाज के लिए डीवीसी के चंद्रपुरा ले जाया गया। उसके बाद रीजनल अस्पताल करगली लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज कर अशर्फी अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया।

इस संबंध में क्षेत्रिय मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एस के भारतीय ने बताया कि घायल संजय कुमार का दाहिना हाथ के कंधा मे काफी चोट लगी है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार बाइक से धनबाद से बीएंडके जीएम ऑफिस ड्यूटी आ रहे थे। राजाबेडा के समीप रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में संजय कुमार गंभीर रूप घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के जीएम एमके राव अस्पताल पहुंचकर घायल सुरक्षा प्रभारी का हालचाल जाना। इस अवसर पर एसओ पीएंडपी एसके झा, क्षेत्रीय सर्वे अधिकारी देवजीत मजूमदार, कार्मिक प्रबंधक मनोरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *