एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक जुलाई को आषाढ़ी पूजा धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में स्थानीय रहिवासियों द्वारा सुबह से ही मां महारानी देवी की पूजा-अर्चना किया गया। क्षेत्र की माता-बहनों ने भजन-कीर्तन गाकर माता का आह्वान किया। क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आएं, इसके लिए यहां बकरे का भी बलि दिया गया। वहीं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर अर्जून निषाद, ईन्द्र मल्लाह, बिन्दा प्रसाद, जोगेन्दर सहानी, तारकेश्वर मल्लाह, मदन निषाद, बलराज साहनी, जयप्रकाश मल्लाह, चेतनारायण सिंह, रामेश्वर सहानी, कौशल किशोर सिंह, रामाधार सहानी, रिंकु निषाद, रविन्द्र सहानी, सुरेन्द्र सहानी, जितेन्द्र सहानी, रुपेश कुमार, भोला कुमार, संजय कुमार गुप्ता, सुनील साव, शंकर पासवान, दिलीप कुमार, नित्यानंद सहानी, प्रेमचंद प्रसाद, रोहित सहानी, पंकज सिंह, मनोज प्रसाद, दिलीप निषाद, विश्वनाथ सहानी, राहुल कुमार, पिंटू निषाद, जुगल सहानी, कमली देवी, शारदा देवी, कुसुम देवी, कांति देवी, आशा देवी, कौशल्या देवी, निभा गुप्ता, मुनी देवी, लीला देवी, कालावती देवी, नर्मदा देवी, सबिता देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, रुबी कुमारी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply