Advertisement

प्रवासी मजदुर का शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से महौल गमगीन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गांधौनिया गांव  के प्रवासी मजदूर 40 वर्षीय गोविन्द कमार की बीते 23 अगस्त को काम करने के दौरान बिजली करंट लगने से गुजरात के सुरत में मौत हो गई। गोबिंद का शव 25 अगस्त को उनके पैतृक गांव गंधौनिया पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनो की चीत्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।

शव की एक झलक देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक गोबिंद पिछले 15 वर्ष से गुजरात में रहकर वेल्डर का काम करता था। वह एक वर्ष पूर्व घर से गुजरात गया था।जहां वेल्डींग करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ कर चला गया। शव उसके गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को किसी प्रकार की मुआवजे नही देने पर एम्बुलेंस को रोक दिया। ग्रामीण रहिवासियों द्वारा ठेकेदार से वार्ता करने के बाद मृतक के परिजन को साढे चार लाख रूपये देने की सहमति बनी।

जिसमें तत्काल मृतक के आश्रितों को तीन लाख रूपये सहायता राशि दी गयी। शेष डेढ लाख रूपये दो तीन दिन बाद देने की बात कही गयी। मौके उप मुखिया आयूब अंसारी, हरिशंकर महतो, जितेन्द्र सिंह, भूनेश्वर महतो, बासुदेव कमार, मुख्तार अंसारी, मुस्तकीम अंसारी समेत बडी संख्या मे ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *