गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। राष्ट्रीय जनता दल से 6 साल के लिए निष्कासित और परिवार से बेदखल किए गए लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव 10 जुलाई को वैशाली जिला के हद में अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र महुआ जनसंवाद के लिए पहुंचे।
जानकारी के अनुसार महुआ पहुंचने के बाद तेज प्रताप अपने समर्थको के साथ महुआ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही वे स्थानीय रहिवासियों से भी मिले। चर्चा है कि राजद और लालू परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप अब खुद को फिर से मजबूत करने की कोशिश में जुट गए लगते हैं। ज्ञात हो कि, वर्तमान में तेज प्रताप यादव समस्तीपुर जिला के हद में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।
इसके पूर्व तेज प्रताप महुआ से विधायक और राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं। अभी वर्तमान में महुआ विधानसभा से राजद के डॉ मुकेश रोशन विधायक हैं। बताया जाता है कि डॉ मुकेश रोशन जिले के तेज तर्रार विधायक माने जाते हैं तथा संगठन में भी काफी सक्रिय है। विधायक डॉ मुकेश तेजस्वी यादव के सबसे करीबी माने जाते है।
तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा से आगामी चुनाव लड़ने की कई बार घोषणा कर चुके हैं। आज महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर तेज प्रताप ने इशारा कर दिया कि यहां जनता चाहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साध ली है। महुआ दौरे के क्रम में पहली बार तेज प्रताप ने राजद के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया और उनकी गाड़ी पर टीम तेज प्रताप यादव का झंडा लगा हुआ था, जिसका रंग पिला और नीचे हरि पट्टी लगी थी।
आज जिस तरह से उन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, इससे लगभग यह निश्चित लगने लगा है कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही लगभग यह भी तय है कि वे राजद के खिलाफ चुनाव में उतर सकते हैं। महुआ विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप के चुनाव लड़ने की आशंका से वर्तमान महुआ विधायक के समर्थक काफी सशंकित हो गए हैं और उनमें छटपटाहट साफ झलक रहा है।
अगर तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ते हैं तो वैसी स्थिति में वर्तमान विधायक डॉ मुकेश रोशन के लिए चुनाव में समस्या हो जाएगी। साथ ही इसका प्रभाव जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी पड़ेगी। इन सब वजहों से राजद के नेता और कार्यकर्ताओं में छटपटाहट देखने को मिल रही है।
![]()













Leave a Reply