Advertisement

संकल्प दिवस के रूप में माले ने दिवंगत महासचिव काॅ विनोद मिश्रा की बरसी मनाया

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले के दिवंगत महासचिव काॅमरेड विनोद मिश्रा को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के पश्चात उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर 18 दिसंबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के जनता मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। भाकपा माले ने दिवंगत महासचिव के 27वीं बरसीं को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी आह्वान का सामूहिक पाठ किया गया।

जानकारी के अनुसार मौके पर जन अधिकार की रक्षा, भाजपा की फासीवादी सरकार और दमन का मुकाबला करने के लिए गरीबों, श्रमिकों, कामगारों को जागृत व संगठित करने का संकल्प लिया गया। संकल्प सभा कार्यक्रम में आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मो. एजाज, मो. परवेज, अरशद कमाल बबलू, बिरजू कुमार, मो. इस्लाम आदि उपस्थित थे।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सदस्यता भर्ती, नवीकरण अभियान का शुरुआत करते हुए कहा कि काॅ विनोद मिश्रा के बताये रास्ते पर चलकर ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले संघर्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। भाकपा माले जनाधिकार, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा, नफरत की राजनीति के खात्मे, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, अधिकारियों एवं भूमाफियाओं की मनमानी, पीड़ित को न्याय दिलाने समेत जन सारोकार से जुड़े मुद्दे एवं समस्याओं को लेकर अनवरत संघर्षरत रही है।

उन्होंने कहा कि इसे और मजबूत करने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब भाकपा माले का विस्तार छात्र, नौजवान, महिला, किसान, मजदूर, व्यवसायियों के बीच हो सकेगा। इन तबकों को माले से जोड़ने की विशेष कार्यनीति बनाकर उस पर अमल करने का आह्वान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *