Advertisement

जब तक विकास के बजाय जात के नाम पर वोट देंगे बिहार पिछड़ा रहेगा-अलका

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा पिछले वर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती से पश्चिम चंपारण के भितरहमा आश्रम से शुरू की गई जन सुराज यात्रा चंपारण होते बीते 20 जुलाई को समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में पहुँच चुकी है।

यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पैदल घूम घूम कर जन संवाद कर रहे हैं। इनके जन सुराज कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों का जुड़ना जारी है। प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक संगठन का निर्माण किया जा रहा है।

जन सुराज की सोच घर घर तक पहुंचाने के लिये वैशाली जिला जन सुराज अभियान समिति का गठन लालदेव कुशवाहा के सभापतित्व में किया गया है। जिसके अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी और महासचिव राजदेव ठाकुर बनाये गए हैं।

जिला महिला अध्यक्ष के रूप में चर्चित व् मुखर मुखिया अलका सिंह बनाई गई है। इसे लेकर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में जिला जन सुराज अभियान समिति की पहली बैठक आयोजित किया गया, जिसमें जन सुराज से जुड़े सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुये। बैठक में किसान अध्यक्ष सुधीर मिश्रा में बताया की स्वतन्त्रता के बाद 50 के दशक में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल बिहार प्रांत आज देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है।

आज गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से यहां के रहिवासियों का बुरा हाल है। इस स्थिति को बदलने और रहिवासियों के जीवन में बेहतरी के लिए, बिहार की व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन के लिये जन सुराज अभियान के माध्यम से आने वाले 10 सालों में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों की श्रेणी में शामिल कराने के लिए जन सुराज का यह अभियान समाज के सही जनों को जोड़कर, एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की है। जिससे सत्ता परिवर्तन सही मायनों में व्यवस्था परिवर्तन का जरिया बने।

बैठक में महिला अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि जब तक हमलोग बिहार में जात के नाम पर वोट देते रहेंगे, अच्छे लोग राजनीति में नही आएंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है शिक्षा के नाम पर, रोजगार के नाम पर सही नेता का चुनाव करें।इसके लिये जन सुराज से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर रहिवासियों से लगातार संवाद करने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *