Advertisement

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य आर्या सिंह ने मनाया अपना 15वाँ जन्मदिन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य आर्या सिंह ने बीते 25 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ अपना जन्मदिन मनाया। यह अवसर और भी विशेष हुआ, जब मंगलमय शुभकामनाओं के साथ सभी ने बधाईयां दी।

ज्ञात हो कि, आर्या को बीते 24 जुलाई की रात 12 बजे के बाद से ही जन्मदिन की बधाई मिलना शुरू हो गया, जो दूसरे दिन 26 जुलाई की देर रात का चलता रहा। आर्या सिंह परिजनों के साथ मित्र व रिश्तेदारों की उपस्थिति में केक काटकर अपना जन्मदिन का जश्न मनाया। वहीं बधाईयों के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आर्या सिंह ने कहा कि उनके पिता दुर्गेश आर सिंह राजपूत और माता पूनम दुर्गेश सिंह ने आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी को स्थापित कर उन्हें एक पहचान और भविष्य दिया हैं। जो कई पीढ़ियों के लिए एक रास्ता है। कहा कि बहुत कम ही माता पिता अपने बच्चों के लिए कुछ ऐसा करते हैं, जो हमारे लिए मेरे माता पिता ने किया हैं।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी आज सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि, एक परिवार हैं। जिससे काफी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा हैं। वहीं दर्शकों को मनोरंजन का एक मंच मिल रहा हैं। आर्या ग्रुप बहुत जल्द सैटेलाइट क्षेत्र में भी उपस्थिति दर्ज करने जा रहीं हैं। जबकि, डिजिटली लगभग स्थापित हो चुके हैं। कई यू ट्यूब चैनल, ओटीटी एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। दर्शकों के प्यार व् आशीर्वाद से ही आज आर्या ग्रुप आगे बढ़ रही है और निरंतर कार्य कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *