युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड का ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।अभी तक इसके 10 हजार डाउनलोड पूरे हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार जल्दी ही एक लाख डाउनलोड पूरे करने का लक्ष्य हैं, जो पूरी होने की संभावना हैं। कारण काफी तेजी से यह आमजनों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। दर्शकों द्वारा आर्या डिजिटल ओटीटी को पसंद किया जा रहा हैं। जिसका अनुमान इसके बढ़ते डाउनलोड से ही किया जा सकता है।
दस हजार डाउनलोड पूर्ण होने से कंपनी में खुशी की लहर हैं।
इस संबंध में आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए इस प्यार आशीर्वाद को बनाए रखने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो बहुत जल्द आर्या डिजिटल के एक लाख डाउनलोड पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि आर्या डिजिटल ओटीटी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे स्मार्ट टीवी में भी देख सकते हैं। बताया कि अभी लगभग 1200 से अधिक कंटेंट हैं, जो विभिन्न भाषाओं में हैं। जबकि नए कंटेंट की मेकिंग जारी है। दस हजार डाउनलोड के पूर्ण होने से कंपनी में हर्ष हैं। वहीं यह दर्शकों का प्यार और सभी टीम मेंबर की मेहनत व लगन का नतीजा हैं कि इतने कम समय में इतना ज्यादा डाउनलोड ओटीटी पर किया गया है।
![]()













Leave a Reply