Advertisement

कलाकारों को सहयोग कर रही है कलाकार पन्ना श्रीमाली

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। लॉकडाउन (Lockdown) के इस घड़ी में जहां कई लोगों का जीवन कष्टों से भर चुका है। उनके लिए अब अपना घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कोई आगे आकर कोई सहयोग करता है। मदद करता है। वह हमारे लिए बहुत बड़ा सहयोग होता है। उक्त बाते बिहार के चर्चित रंगकर्मी एवं कलाकार मनीष महिवाल ने 5 जून को कही।
महिवाल ने बताया कि विपदा के इस घड़ी में रंगमंच एवं पटना के कलाकारों की दशा भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने बताया कि 5 जून को पटना स्थित कालिदास रंगालय में तकरीबन 30 कलाकारों को राशन का व्यवस्था किया गया। जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 2 किलो आलू, नमक आदि का वितरण किया गया। यह सब समाजसेवी एवं कलाकार पन्ना श्रीमाली के द्वारा किया गया। महिवाल के अनुसार ऐसा सहयोग श्रीमाली पहले भी कलाकारों एवं जरूरतमंद लोगों को करते रहे हैं।
मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक शारदा सिंह ने उनके इस प्रयास के लिए साधुवाद दिया, साथ हीं कहा कि अभी इस संकट की घड़ी में जो लोग हम कलाकारों को सहयोग कर कर रहे है वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संयोजन लोक पंच परिवार द्वारा किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *