एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में 30 नवंबर को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन कन्हैया शंकर गैवाल, फुसरो नप की पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, कृष्ण सुदर्शन स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद पांडेय, नर्चर किड्स स्कूल के प्राचार्य जय राठौर, उप प्राचार्या रूबी राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपरोक्त अतिथियों ने विद्यालय के नन्हें छात्रों द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी का अवलोक कर उनकी प्रशंसा की। यहां कला प्रदर्शनी में कक्षा एलकेजी, यूकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगों और भावनाओं की दुनियां को दर्शाते हुए पेटिंग, ड्राइंग, हस्तशिल्प, मिट्टी एवं पोस्टर टू आर्ट मॉडल, पारंपरिक एवं आधुनिक कलाकृतियां प्रस्तुत की। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में जुनियर एवं सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ एवं नवाचार को प्रदर्शित करते हुए सौर ऊर्जा, वायु प्रदूषण डिटेक्टर, जल संरक्षण तकनीक, स्मार्ट सिटी मॉडल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट सहित कई वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रतिभागी सूरज पांडेय, शुभम टोप्पो, प्रेम दीप, सीरीन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एकेडमिक परफोर्मेस सर्टीफिकेटर ज्योति कुमारी, सीरिन आबिद, उन्नत, प्रिंस, सत्यम, नव्या, हर्ष को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गैवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। कहा कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुति काफी सराहनीय है। हमें जब भी इस तरह का अवसर प्रदान होता है तो विद्यालय जाने का कार्य अवश्य करते है। पूर्व पार्षद रश्मि सिंह व प्राचार्य विवेकानंद पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों की कला प्रदर्शनी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सोच की जितनी प्रशंसा की जाये कम होगी। कहा कि बच्चों के प्रदर्शन से पता चलता है कि उनके अंदर कुछ ना कुछ काबलियत है।
विद्यालय के प्राचार्य जय राठौर ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभागिता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करना है। आयोजन को सफल बनाने में कैलाश कुमार पांडेय, जयदेव दिगार, प्रत्युस रंजन, संजीव सिंह, दीपक कुमार, गौरव गुप्ता, पुनम गुप्ता, दीप्ति राय, मृणाल, आरती ठाकुर, शिव, रिया, आरती, टिंकू भदानी, रणबीर कौर, पिंकी राय, स्वेता, रिंकी, अनुष्का, नीता, प्रियंका आदि का अहम योगदान रहा। मौके पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि चिकू सिंह सहित सैकड़ो अभिभावकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply