Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में एसीपी अभियान के तहत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते 2 सितम्बर को चलाए गए एंटी क्राइम प्रिवेंशन (एसीपी) अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार यह अभियान सोनपुर रेल मंडल के आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर, बेगूसराय एवं मानसी के अंतर्गत संचालित किया गया। गिरफ्तारियां मुख्य रूप से बिना एस्कॉर्ट चल रही ट्रेनों एवं रेलवे यार्ड में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

बताया जाता है कि इस मामले में हाजीपुर यार्ड में ट्रेन क्रमांक 15280 से एक आरोपी की गिरफ्तारी की गयी जबकि बेगूसराय–तिलैया (बिजीएस-टीआईएल) रेल खंड पर ट्रेन क्रमांक 15903 एवं 12553 से दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसी तरह मानसी यार्ड में ट्रेन क्रमांक 13281 से एक आरोपी एवं मने यार्ड में ट्रेन क्रमांक 15619 से आरपीएफ द्वारा एक आरोपी को दबोचा गया।

बताया जाता है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा लगातार ऐसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ हीं अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *