अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेन संचालन की समय पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 31 अगस्त को रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर की गई चेकिंग के दौरान चैन पुलिंग की घटनाओं में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर पोस्ट से ट्रेन क्रमांक 15910 एवं 13019 से, क्रमशः एक-एक आरोपी को चेन पुलिंग करते रंगे हांथ गिरफ्तार किया गया। मानसी पोस्ट से ट्रेन क्रमांक 18625 से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। जबकि, हाजीपुर पोस्ट से ट्रेन क्रमांक 13225 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सोनपुर मंडल रेल प्रबंधन के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 141 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। रेलवे प्रशासन ने एक बार पुनः यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक चैन पुलिंग न करें। यह कार्य न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेन की समय पालन में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।
![]()













Leave a Reply