रेलवे को ₹26 करोड़ से अधिक की हुई कुल राजस्व अर्जित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में इस वर्ष मई से सितंबर माह की अवधि में संचालित लाल गाड़ी टिकट जांच और मेगा चेकिंग अभियानों ने टिकट रहित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। उक्त अवधि में 132 लाल गाड़ी ट्रिप और दैनिक औचक टिकट जांच की गई, जिसमें 3,80,000 के लगभग बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹26 करोड़ से अधिक कुल राजस्व अर्जित किया गया।
बताया गया कि मेगा चेकिंग जांच अभियान रेलवे राजस्व में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। इस अभियान ने यात्रियों में टिकट लेने के प्रति अनुशासन और सार्वजनिक विश्वास को सुदृढ़ किया है।
सोनपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा रणनीतिक रूप से चलाए गए इस अभियान में सभी स्टेशन एवं ठहराव कवर किए गए। इसके परिणामस्वरूप कई स्टेशनों पर काउंटर टिकट बिक्री में 85 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि कुल मिलाकर कुल वैध टिकट बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
इस सफलता के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महानिदेशक छत्रसाल सिंह की दूरदृष्टि और नवाचार की गहन सराहना की जानी चाहिए, जिनके निर्देशन में यह पहल संभव हुई। साथ ही, मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभात कुमार एवं मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु दुबे के मार्गदर्शन व् सहयोग के बिना यह अभियान इतनी प्रभावशाली सफलता प्राप्त नहीं कर पाता।
उपरोक्त अभियान ने प्रमुख ट्रेनों और हाई-रिस्क रूटों पर सघन रैंडम जांच स्टेशन-आधारित मेगा चेकिंग और मोबाइल जांच टीमों के समन्वय के माध्यम से बिना टिकट यात्रा को रोकने, यात्रियों में टिकट खरीदने और वैधता बनाए रखने को बढ़ावा देने तथा रेलवे सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। टिकट जांच के दौरान स्टेशन पर सूचना प्रसार, प्लेटफॉर्म उद्घोषणा एवं स्थानीय मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाए गए। इस प्रक्रिया ने रेलवे परिचालन में जवाबदेही में वृद्धि की और सार्वजनिक समर्थन को मजबूत किया।
सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने इस आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी टिकट जांच अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी दलों को साधुवाद दी। उन्होंने कहा कि लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान नियमित अंतराल पर और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा जांच प्रणालियों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply