Advertisement

शिक्षक की गोद में पलता है देश का भविष्य-एआरओ झारखंड जोन-आई

शिक्षक दिवस पर डीएवी कथारा में समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रार्थना सभा में शिक्षक व् देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही साथ सभी वर्गों के वर्ग प्रधानों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

शिक्षक दिवस का मुख्य समारोह विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ओपी प्रभारी व् क्षेत्र के समाजसेवी विनय कुमार सिंह उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत हरियाली एवं समृद्धि के प्रतीक पौधे द्वारा किया।

जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस अवसर पर एआरओ सह प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की धुरी होते हैं। यह देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। समाज एवं देश का भविष्य इन्हीं गोद में पलता है। उन्होंने भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दर्शन का लोहा पूरा विश्व मानता है।

एक शिक्षक के रूप में उन्होंने पूरे समाज के सामने एक प्रकाश-पुंज स्थापित किया। हमारे शिक्षक पूरे राष्ट्र के लिए एक धरोहर हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी महानतम व्यक्तित्व गढ़ते हैं। मुख्य अतिथि ने भी शिक्षकों की महानता का वर्णन किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ एवं शॉल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य का व्यक्तित्व एवं उनकी कार्यशैली विद्यालय को उत्तरोत्तर उन्नति के पथ ले जाएगी। इस विशेष समारोह में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *