Advertisement

सिक्किम में सेना के ट्रक का एक्सीडेंट

 16 जवान शहीद, 4 घायल

प्रहरी संवाददाता/सिक्किम। शुक्रवार को नॉर्थ सिक्किम (North Sikkim) में सेना के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 16 जवान शहीद हो गए,जबकि चार जवान घायल हैं। भारतीय सेना के अनुसार 23 दिसंबर को जेमा, उत्तरी सिक्किम के थंगू जा रहे काफिले में तीन ट्रक थे। इनमें से एक का एक्सीडेंट हो गया।

इस सड़क हादसे में जान गवांने वाले भारतीय सेना के 16 वीरों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बड़े मुआवजे का ऐलान होने की सम्भावना है। साथ ही इन्हें राजकिय व राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाये।

भारतीय सेना (Indian Navy) कि तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। दरअसल जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से उपचार के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहीद जवानों में 3 जेसीओ का समावेश

भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक इस हादसे में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। नॉर्थ सिक्किम का यह इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका और
बेहद खतरनाक रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *