Advertisement

दिशोम गुरु के निधन पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने की सीएम से भेंट

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पूर्व मुख्यमंत्री व् राजयसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की सूचना पाकर गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत के पुत्र व् झारखंड के मुख्यमंत्री से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि, सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झारखण्ड के भीष्म पितामह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, अभिभावक तुल्य, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार मिलने पर पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किये और इस दुःख की घड़ी में उन्हें एवं परिवार जनों को ढांढस बँधाये तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त किये।

जानकारी देते हुए पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पुर्व सांसद पांडेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पार्थना किये। उन्होंने कहा की गुरुजी झारखंड के आम व् खास रहिवासियों के हित में एवं आदिवासियों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए झारखंड राज्य का निर्माण कराया और यहां के रहिवासियों के हित के लिए पूरा जीवन लड़ते रहे। इस तरह से हमलोगों को छोड़ कर उनका जाना झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के पुर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि झारखंड के प्रणेता, दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन का पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी दशमी तिथि के दिन निर्वाण हो गया है। यह मोक्ष, मुक्ति, पीड़ा, जन्म और पूर्व जन्म के चक्र से मुक्ति की अंतिम अवस्था है। वे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं । मौके पर सर गंगाराम अस्पताल में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मिथलेश ठाकुर, आप पार्टी के नेता सह राजयसभा सांसद संजय सिंह एवं अन्य नेतागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *