Advertisement

छठ व्रतियों द्वारा अस्तलगामी सूर्य देव को दिया गया अर्घ्य

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ के तीसरे दिन 3 अप्रैल को बड़ी संख्या में वर्ती एवं श्रद्धालु अस्तलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया। छठ व्रती पानी में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर देव को अर्ध दिया और अपने तथा अपने परिवार के साथ आस पास के तमाम जनों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर चैती छठ पर्व का जश्न चारों ओर देखते ही बन रहा था। चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व् आसपास के क्षेत्र में छठ व्रतीयों द्वारा अस्तलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया गया। इससे पूर्व समाजसेवियों ने व्रतियों के जाने वाले रास्तों की साफ सफाई भी की। वहीं 4 अप्रैल को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व पूर्ण होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *