गुणवात्तापूर्ण कार्य करने का सभी का हो प्रयास-संजय कुमार
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नव पदस्थापित महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ 14 जून को कथारा और जारंगडीह के संवदको द्वारा परिचयात्मक बैठक आयोजित किया गया। संवेदको ने बुके देकर नये महाप्रबंधक का स्वागत किया। यहां प्रबंधन की ओर से सीएसआर के अधिकारी चंदन कुमार भी शामिल रहे।
परिचयात्मक बैठक के दौरान संवेदको के संगठन के सचिव विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियो व सदस्यों का परिचय महाप्रबंधक से कराया। वही सीसीएल वृहत परिवार का सदस्य संवदको के भी होने पर इनकी समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया।
जीएम ने कहा कि गुणवात्ता के साथ कार्य हो, इसका सभी को ख्याल रखना जरूरी हैं। उन्होंने ठेका कार्यों में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व में कथारा क्षेत्र में जीएम माइनिंग के तौर पर अपने कार्यकाल और जीएम वाशरी के रूप में अपने योगदान से भी अवगत कराया।
कहा कि अब तक के क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक 4.2 मिलयन टन का उत्पादन लक्ष्य रखा गया हैं। इसमें सुरक्षित उत्पादन के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिकता से कार्य किया जाएगा। उपस्थित संवेदको ने भी अपने विचार को रखने का काम किया।
इस अवसर पर बैरिस्टर सिंह, मो. मुर्शिद आलम, मनोज तिवारी, दुलारचंद यादव, मो. इस्लाम, अनिल कुमार सिंह, संजय गुप्ता, हाज़ी यासीन, मो. मुर्शिद अंसारी, मो. आजाद अंसारी, मो. इलियास, सिताराम महतो, बबलू रहमान, आलम रजा, नजीर अंसारी, अविनाश कुमार, इरफ़ान अंसारी, मो. आशिफ़ रजा, शाहिद रजा, संजय कुमार आदि संवेदक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply