रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ठेकेदार की मनमानी से बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप के पास नाली निर्माण के बाद सड़क में उक्त मिट्टी को फेक दिया गया, जिस वजह से बरसात में राहगीरों को आने जाने में बहुत कठिनाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार इस सड़क मार्ग में विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। आए दिन इस सड़क पर राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है।
शिक्षा के स्तर को सुधारे-बीपीओ
एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड सर्व शिक्षा अधिकारी (बीपीओ) रंजीत कुमार ने पदभार लेने के बाद सीआरपी व् बीआरपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त कैसे हो, इसपर संबंधित विभाग को जागरूक होना पड़ेगा। तब जाकर स्कूलों मे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। बीपीओ कुमार ने सर्व शिक्षा प्रखंड कार्यालय में काम करने वाले कर्मियों को सभी जरूरी कागजात को पूरा कर रखने की ताकिद की, ताकि जिला स्तर की बैठक में सही समय पर रिपीट जमा किया जा सके।
![]()













Leave a Reply