Advertisement

मृत कर्मचारियों के आठ आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति को मिली स्वीकृति

जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में 27 अगस्त को स्थापना शाखा से संबंधित मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के लिए जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई।

कुल 9 प्रस्तावित मामलों में 8 मामलों को स्वीकृत कर संबंधित आश्रितों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया तथा शेष एक मामले में सिविल सर्जन को निर्धारित उम्र से अधिक रहने के कारण अपने विभाग से उम्र क्षान्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया।
जानकारी के अनुसार सारण जिला के हद में नगर पंचायत रिविलगंज से संबंधित एक मामले को स्वीकृत कर मृत स्वीपर कन्हैया राय के आश्रित विक्रम कुमार को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *