Advertisement

अंगवाली उच्च विद्यालय में साक्षात्कार के दौरान दो शिक्षकों की नियुक्ति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में उच्च विद्यालय अंगवाली में शिक्षकों की कमी को देखते हुए विभागीय प्रावधान के तहत 21 अप्रैल को दो शिक्षकों की नियुक्ति की गयी।

जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के कार्यालय कक्ष में विज्ञान, हिंदी विषयक नियुक्ति के लिए तीन अभियार्थियों के साक्षात्कार लिए गये। तीनो अभ्यर्थी बोकारो जिला क्षेत्र के ही रहे। विज्ञान विषय के लिए सुमित्रा सोरेन एवं हेमंतो हांसदा का साक्षात्कार बीडीए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह एवं हिंदी विषय में अभ्यर्थी हेमंत कुमार मिश्रा का साक्षात्कार हिंदी विभाग के प्रो. मुकुल कुमार पाठक ने लिया।

शैक्षणिक वरीयता के तहत विज्ञान में हेमंतो हांसदा की नियुक्ति हुई, जबकि हिंदी के लिए स्थानीय हेमंत कुमार मिश्रा की नियुक्ति छह महीने के अनुबंध के आधार पर किया गया। इन्हे शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने का मौका दिया गया है।

मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व प्रधानाध्यापक गंगाधर पांडेय, शिक्षाविद भीम पाल, प्रभारी प्रधानाध्यापक जयदेव नाथ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *