Advertisement

अनुकम्पा पर विद्यालय सहायक व परिचारी पद पर नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने एक सितंबर को शिक्षा विभाग से संबंधित अनुकम्पा पर विद्यालय सहायक के पद पर नियुक्त 51 एवं परिचारी के पद पर नियुक्त 6 कर्मियों को समाहरणालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं लगनशील होकर अपने कर्तव्य के निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने सभी नियुक्त नव कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *