Advertisement

साप्ताहिक बाजार की रौनक लाने की रहिवासियों से अपील

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी के बनेथानधाम स्थित बाजार शेड में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की रौनकता कुछ सप्ताह से फीकी हो गई है।

बताया जाता है कि इसकी रौनकता फिर से लौटाने की अपील पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य आदि ने ग्रामीण रहिवासियों एवं फुटकर व्यवसायियों से की है। बताया जाता है कि 13 जून की संध्या काल बाजार परिसर में एक दर्जन छोटे व्यवसायियों एवं दर्जन भर खरीददारों के साथ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य ललित रजवार, भोला राज, सेवानिवृत शिक्षक राधेकृष्ण रजवार, लखन रजवार सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित होकर बाजार हाट का रौनक वापस लाने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *