Advertisement

किरीबुरु में आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा एपेक्स-एम्पावर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारंभ

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड ग्रुप ऑफ माइन्स, ओडिशा ग्रुप ऑफ माइन्स व् स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एग्जीक्यूटिव्स के लिए 19 फरवरी को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा एपेक्स एम्पावर विषय पर तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
यह कार्यक्रम मैनेजमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट रांची के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु में आयोजित किया जा रहा है।

झारखंड ग्रुप ऑफ माइन्स, ओडिशा ग्रुप ऑफ माइन्स व् सेल की विभिन्न माइन्स से कुल 23 एग्जीक्यूटिव्स इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। सेशन का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी सदस्य पूरवी हेगड़े और श्रुति श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और मेडिटेशन तकनीकों के माध्यम से लीडरशिप इफेक्टिवनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस और पर्सनल एक्सीलेंस को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया जैसी प्रभावशाली ब्रीदिंग तकनीक भी सिखाई जाएगी, जो मानसिक तनाव को कम करने और आत्म-ऊर्जा बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। उद्घाटन सत्र में झारखंड ग्रप ऑफ माईंस के सीजीएम (एचआर माईंस) के. डी. मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने बदलते और चुनौतीपूर्ण कार्य वातावरण में एग्जीक्यूटिव्स के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। एमटीआई रांची के जीएम (एचआर-एलएंडडी) एवं वरिष्ठ फैकल्टी डॉ प्रणव कुमार इस कार्यक्रम का समन्वयन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान डीजीएम (एचआर-एलएंडडी) रथिन विश्वास ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें सक्रिय सहभागिता के माध्यम से अधिकतम लाभ उठाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 21 फरवरी तक चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *