प्रहरी संवाददाता/उजियारपुर (समस्तीपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान गुट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी (MLA Raju tiwari) ने अनुपम कुमार सिंह को समस्तीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने 10 जुलाई को अपने हाथों जिला अध्यक्ष मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि अनुपम के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्तीपुर जिला में संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा।
अनुपम कुमार सिंह को समस्तीपुर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, भुनेश्वर पाठक, वेद प्रकाश, राजकुमार सिंह, लोजपा प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू, डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, अशरफ अंसारी आदि ने हर्ष वयक्त करते हुए साधुवाद दिया है।
301 total views, 2 views today