Advertisement

ज्योति क्लब मैदान में अनुज राउत मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गकमियां प्रखंड के साड़म बाजार के समीप संतोषी माता मंदिर निकट ज्योति क्लब के मैदान में अनुज राउत मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट 11 दिसंबर को एन. वाई. एस ज्योति क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

टी20 क्रिकेट मैच का उद्घघाटन कमबेक इलेवन सारूबेड़ा और प्रिंस एच बी इलेवन होसिर के बीच खेला गया।जिसमें प्रिंस इलेवन की टीम चार विकेट से विजयी रही। उक्त अवसर पर उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों ने खेल के दौरान दोनों टीमों का हौसला अफजाई करता रहा।

क्रिकेट टूर्नामेंट के इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के समाजसेवी सूरज लाल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, साड़म पश्चिमी पंचायत की मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, पंचायत सदस्या चांदनी देवी, आदि।

कमिटी के सदस्य सह कमेंटेटर अजीत नारायण प्रसाद, अम्पायर सतेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार नाग, सुदामा तिवारी, गौतम केवट, शुभम कुमार, प्रितम गुप्ता, बिक्की केवट, अंकुर राउत, जसप्रीत सिंह, विजय केवट, आदित्य गुप्ता, राजेश प्रसाद, अमित राउत आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *