Advertisement

अंतु बाबू की जयंती आगामी 24 जनवरी को-रेखा सिन्हा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कुमार अनंत मोहन सिन्हा उर्फ अंतु बाबू की 78वीं जन्मतिथि पर 24 जनवरी को उनके निवास स्थान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उक्त बातों की जानकारी 22 जनवरी को स्वर्गीय अंतु बाबू की धर्मपत्नी तेनुघाट की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को इस मौके पर झारखंड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) भी तेनुघाट आएंगे।

साथ ही उनके पुत्र वेंकट हरी विश्वनाथन, मिक्की विश्वनाथन, गोपाल जी विश्वनाथन, पुत्री रिथी विश्वनाथन, विभूति भूषण प्रसाद सहित कई गणमान्य मौके पर मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *