बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा में वारिसनगर के दर्जनभर चौक-चौराहे पर जनसभा
दलित- अक्लियतों की हिफाजत में नाकाम नीतीश कुमार-मनोज मंजिल
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले मिथिला-तिरहुत जोन द्वारा निकाला गया बदलो बिहार बदलो सरकार यात्रा 27 जून को समस्तीपुर जिला के हद में वारिसनगर के मुक्तापुर लक्ष्मी चौक पर प्रवेश किया। यहां माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव पासवान की अध्यक्षता एवं खेग्रामस जिला सचिव सह राज्य उपाध्यक्ष जीबछ पासवान के संचालन में सभा का आयोजन किया। सभा को भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य शशि यादव, केंद्रीय कमिटी सदस्य सह अगिआंव विधानसभा पूर्व विधायक मनोज मंजिल, पूर्व विधायिका मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, शनिचरी देवी, बैधनाथ यादव, जीतेंद्र यादव, खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, समस्तीपुर भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, जिला स्थायी समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य रंजीत राम, उपेंद्र राय, रौशन कुमार, सुनील कुमार, खुर्शीद खैर, मनीषा कुमारी, वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी फूलबाबू सिंह, आदि।
मधुबनी के योगीनाथ मंडल, मयंक दरभंगा के केशरी कुमार यादव, साधना शर्मा, देवेंद्र साह, मुजफ्फरपुर के रामानंदन पासवान, विवेक कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कर्स के राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव ने कहा कि बिहार में सरकार ही न्यूनतम मजदूरी कानून की धज्जियां उड़ा रही है। आशा, रसोईया, सेविका-सहायिका, ममता, जीविका आदि को न्यूनतम मजदूरी इतना मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। स्कीम वर्कर्स अपने साथ धोखा करने वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से पदच्युत कराने को अभियान चलाएगी।
केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज मंजिल ने कहा कि 20 वर्षों में बिहार का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। चाहे थाना, अंचल हो या प्रखंड, आपूर्ति या कोई और सरकारी कार्यालय। सब जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा की स्थिति दयनीय है। ऐसी सरकार को छात्र-नौजवान, किसान, मजदूर हटाकर ही दम लेंगे। केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने बिहार में बढ़ते हत्या-अपराध के लिए भाजपा-जदयू सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड धीरेंद्र झा ने कहा कि आगामी चुनाव में जरूरत है भाजपा-जदयू को सत्ता से उतारने की, अन्यथा लोकतंत्र, संविधान नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि एक यादव समाज के कथावाचक को कथावाचन करने पर उसे पेशाब पिलाया गया। बाल छिलकर टहलाया गया। केंद्र की मोदी सरकार अडानी-अंबानी से सांठगांठ कर देश में सामंती राज वापस लाना चाहती है। कहीं कुशवाहा समाज तो कहीं सहनी समाज आदि के बच्चियों के साथ रेप होता है।
रेपिस्टों को सजा दिलाने के बजाय उसे बचाने में भाजपा लग जाती है। तमाम दलित- पिछड़ा-अति पिछड़ा के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि 65 फिसदी आरक्षण को मोदी सरकार जानबूझकर 9वीं सूची में नहीं डाल रही है।उन्होंने भगत सिंह, कर्पूरी ठाकुर एवं बाबा साहेब को मानने वाले को एक होकर जदयू-भाजपा सरकार को गद्दी से उतार फेकने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान मुक्तापुर लक्ष्मी चौक, वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय चौक, नकटा चौक, पुरनाही में नंदकिशोर राय के निवास स्थान के समीप, सतमलपुर, आजाद चौक आदि दर्जनभर जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़कों पर जुलूस भी निकाला गया।
![]()













Leave a Reply